{"_id":"652d1fdc1d127be04a00e346","slug":"rampur-news-people-protest-against-tunnel-work-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6951-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
नोगली परियोजना की सुरंग निर्माण कार्य को रोकने के लिए एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्ञापन सौपत
प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, सुरंग निर्माण कार्य बंद करने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन तीन मेगावाट सूक्ष्म जलविद्युत परियोजना नोगली के खिलाफ ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीण सुरंग निर्माण को लेकर खफा हैं। सोमवार को लोगों ने इस संबंध में एसडीएम निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि कुमसू, मतरेवल, नाल्टीनाल और नोगली गांव के ग्रामीणों की भड़ावली पंचायत प्रधान रक्षा देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्माणाधीन नोगली परियोजना के खिलाफ रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि परियोजना की सुरंग के निर्माण से उपरोक्त गांव को खतरा पैदा हो जाएगा। खतरे के मद्देनजर सुरंग का निर्माण कार्य बंद करना अति आवश्यक है। नहर में पाइप लाइन से गांववासियों को कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम निशांत तोमर से सुरंग का निर्माण कार्य बंद करवाने की मांग की है। इस मौके पर उपप्रधान भड़ावली पंचायत बुद्धि सिंह, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, शेर सिंह, जीवन सिंह, सुरेश कुमार, कांडू राम, प्रदीप कुमार और चमन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।