फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, pangi, school, smc, awarded, ex-smc member, club memeber

Rampur Bushahar News: पांगी स्कूल में पूर्व कर्मचारी और क्लब के पूर्व सदस्य नवाजे

Tue, 02 Jan 2024 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी में सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पांगी स्कूल में एसएमसी पदाधिकारियों और दुमती क्लब कामरू ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और क्लब के पूर्व सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सायना नेगी ने बताया कि गत दिनों आयोजित पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में एसएमसी पदाधिकारियों ने समारोह को सफल बनाने में भरपूर मदद दी। इस सहयोग के लिए स्कूल प्रबंधन ने उनको सम्मानित किया है। दूसरी ओर दुमती क्लब कामरू द्वारा गांव के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और क्लब के पूर्व सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दुमती क्लब कामरू के प्रधान सत्यदेव नेगी ने सम्मान समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बेहतर कार्य करने वाले क्लब के पूर्व सदस्यों सहित 55 लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रसराग महिला मंडल, सारियोसारी महिला मंडल और कुकरिंग महिला मंडल की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान शिव प्रकाश नेगी सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed