फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nss, camp, sarsawatinagar, rohru

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर और मंदिर में की सफाई

Tue, 26 Dec 2023 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया है। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर और मंढोल पंचायत प्रधान चंद्र सिंह रांगटा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। शिविर का विषय ‘शिक्षित युवा और आत्मनिर्भर भारत’ था। शिविर में 95 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता ही सेवा के तहत प्लास्टिक मैनेजमेंट के अंतर्गत कॉलेज परिसर और हाटकोटी मंदिर में साफ-सफाई की गई। साथ ही शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की नेतृत्व क्षमता, वोटर अवेयरनेस, डिजिटल इंडिया, नशा निवारण, स्वास्थ्य की जांच, विकसित भारत के साथ-साथ कॅरिअर परामर्श के बारे में भी जागरूक किया। शिविर के प्रेरणास्त्रोत प्राचार्य डॉ पीपी चौहान ने भी बच्चों को प्रेरित किया। शिविर के प्रभार प्रो. पवन और प्रो. प्रीति पांटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed