फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nither, chc, staff, crisis, people, angry,

Rampur Bushahar News: एकमात्र चिकित्सक का तबादला, उपचार के लिए भटकने को मजबूर लोग

Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य नित्थर, सरकार के निर्णय को लेकर लोगों में भारी रोष
विज्ञापन

आठ पंचायतों के हजारों लोगों को उपचार के लिए लगानी पड़ रही कई किलोमीटर की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। सीएचसी में न चिकित्सक, न फार्मासिस्ट और न ही नर्स का पद भरा गया है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं होने के कारण आठ पंचायतों के हजारों लोगों को छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए कई किलोमीटर खनेरी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र एक चिकित्सक सेवाएं दे रहे थे लेकिन उनका भी एक माह पहले यहां से तबादला हो चुका है। चिकित्सक के तबादले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में फार्मासिस्ट भी नहीं है। इसके अलावा नर्स का पद दस वर्षों से रिक्त पड़ा है। स्वास्थ्य केंद्र पर नित्थर, देहरा, कुठेड़, पलेही, लोट, दुराह और शिल्ली के हजारों लोग निर्भर करते हैं। बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर ने एकमात्र चिकित्सक के तबादले पर आपत्ति जताते हुए कहा की पूर्व भाजपा की सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरोन्नत किया था। अब आलम यह है कि यहां एक भी चिकित्सक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग ने खाली पदों को जल्द नहीं भरा तो जनता को लामबंद कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।


कोट़्स
विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जनता के साथ इस तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। आनी विस में स्वास्थ्य केंद्र में खाली चल रहे पदों को भरने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन


लोकिंद्र कुमार, विधायक, आनी विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed