{"_id":"65efd0682a8a0e924004c5da","slug":"rampur-news-nirmand-teacher-learn-teaching-technique-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113325-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षक सीखेंगे पढ़ाने की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षक सीखेंगे पढ़ाने की बारीकियां
विज्ञापन
निरमंड में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, 43 शिक्षक लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खंड स्रोत समन्वयक निरमंड के कार्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय सीखने की अक्षमता पर प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। यह शिविर खंड परियोजना अधिकारी जगजीवन पाल शर्मा और खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी वंदना कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर के पहले दिन बतौर स्रोत व्यक्ति पहुंचे कुलदीप शर्मा ने कार्यशाला की रूपरेखा सबके समक्ष रखी। इसके बाद डॉ. चमन ने पॉलिसी और प्रोग्राम में भिन्नता स्पष्ट करते हुए कहा कि पॉलिसी में कानून बाध्यता है जबकि प्रोग्राम में नहीं। इसके बाद कुंदन शर्मा ने सीखने की अक्षमता पर विस्तार से चर्चा की। निरमंड में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला स्टार परियोजना के तहत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में खंड आनी और निरमंड के 36 मुख्य शिक्षक (प्राथमिक) और सात केंद्र स्रोत समन्वयक (उच्च प्राथमिक) शामिल हुए हैं। कार्यशाला में आधुनिक शिक्षा की बारीकियां सीखेंगे।