फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nerwa, Saharanpur, direct bus service

Rampur Bushahar News: नेरवा से सहारनपुर सीधी बस सेवा चलाने की उठाई मांग

Sun, 14 Apr 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा के लोगों ने सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा चलाने की मांग उठाई है। लोगों ने कहना है कि क्षेत्रवासी दो दशकों से बस चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन परिवहन निगम के अधिकारी आश्वासन का झुनझुना थमाकर हर बार निराश कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि बीते वर्ष उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जब निजी दौरे पर नेरवा आए थे तो भी व्यापार मंडल नेरवा और स्थानीय लोगों ने इस रूट पर बस चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इसे चलाने का आश्वासन दिया, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला। सहारनपुर उत्तर भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां पर विभिन्न वस्तुओं की थोक की मंडियां हैं। चौपाल, सिरमौर और हिमाचल के साथ लगते उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में यहां पर समान खरीदने के लिए जाते हैं। सेब और टमाटर के सीजन में इस क्षेत्र का अधिकतर उत्पाद बिकने के लिए यहां की फल और सब्जी मंडियों में ही जाता है। इस वजह से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सीधी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण समय तो अधिक लगता ही है, बार-बार बस बदलने पर मजबूर होने के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस रूट पर प्राथमिकता के आधार पर बस सेवा आरंभ करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed