फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nerwa people, demand, direct, bus service, nerwa to chandigarh

Rampur Bushahar News: नेरवा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से परेशान हो रहे हजारों लोग

Wed, 15 May 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी आवाजाही में पेश आ रहीं दिक्कतें, नेरवा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। परिवहन निगम के नेरवा डिपो की चौपाल से पांवटा साहिब चलने वाली बस को लोगों ने नेरवा से चंडीगढ़ चलाने की मांग उठाई है। लोगों की मांग पर एक दशक पूर्व हिमाचल पथ परिवहन निगम ने नेरवा डिपो के तहत नेरवा से पांवटा साहिब वाया विकास नगर बस का नया रूट शुरू किया था, लेकिन अब इस रूट को चौपाल से पांवटा साहिब कर दिया गया है। यह बस चौपाल से सुबह छह बजे चलकर उत्तराखंड के करीब सौ किलोमीटर क्षेत्र क्वाणू-कोटी-इच्छाडी और विकास नगर से होते हुए रात 12.30 बजे पांवटा साहिब पहुंचती है। यहां से रात एक बजे चल कर वापस सुबह सात बजे नेरवा और आठ बजे चौपाल पहुंचती है। यह बस चौपाल से पांवटा साहिब रोजाना आती-जाती है। लोगाें ने बताया कि क्षेत्र के हजारों छात्र चंडीगढ़ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमे छात्राओं की संख्या भी काफी है। लोगों का कहना है कि अगर चौपाल-पांवटा साहिब बस सेवा को चंडीगढ़ तक चलाया जाए, तो हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को चंडीगढ़ आवाजाही के लिए बेहतरीन विकल्प मिल सकता है। दो साल पूर्व सोलन डिपो की सोलन से बिजमल चलने वाली बस को चंडीगढ़ तक चलाया गया था लेकिन इस रूट को फिर से सोलन तक कर दिया गया है। नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक,पार्षद संजय कुमार, योगेंद्र पुरटा, शूरवीर राणा, शांति झगटा, सीमा मनसाईक, रूचि जिंटा, मनोनीत पार्षद संदीप सूद, नरेंद्र ठाकुर, बबलू कंवर, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान ने परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की कि चंडीगढ़-पांवटा साहिब बस को नेरवा से पूर्व स्थिति में बहाल कर चंडीगढ़ तक चलाया जाए, जिससे वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed