{"_id":"659d3b217b5fda1cd00af5cf","slug":"rampur-news-mla-nandlal-visited-kooot-kayanoo-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10765-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विधायक नंदलाल न कूट और क्याओं में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विधायक नंदलाल न कूट और क्याओं में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विधायक घर द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दूसरे दिन रामपुर के विधायक नंदलाल ने ग्राम पंचायत कूट और क्याओं का दौरा किया। इस दौरान लोगों लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कूट के सुरु गांव में बरसात के समय हुए नुकसान का जायजा भी लिया । उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार से जल्द नुकसान का आकलन करने और आर्थिक मदद करने की सिफारिश करेंगे। इससे पहले विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर युवक मंडल कूट के खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की इसके अलावा मंदिर नाग देवता मंदिर को एक लाख और रोपनी-कुथ्रूश-सुरु सड़क के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। इसके लिए प्रधान ग्राम पंचायत कूट रतन डोगरा और उप प्रधान नीतिश भंडारी ने विधायक का आभार जताया है। इस मौके बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ सहित विभागों के अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।