फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, minister, visited, mini secretariat,

Rampur Bushahar News: मिनी सचिवालय में गंदगी को लेकर मंत्री ने लगाई फटकार, दवाइयों का पुराना स्टॉक हटाने के निर्देश

Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय रामपुर का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया औचक निरीक्षण,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार सुबह रामपुर मिनी सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों के कार्यालयों और शौचालयों में गंदगी का आलम देखने को मिला। सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने वहां पर तैनात कर्मचारियों की खूब क्लास ली । उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय में सभी विभागों के कार्यालय है, लेकिन कार्यालयों के अंदर और बाहर उचित सफाई व्यवस्था न होना शर्म की बात है। कार्यालयों में ही कर्मचारी सफाई व्यवस्था बनाएं नहीं रख सकते हैं तो अन्य जगहों पर क्या उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ,खाद्य आपूर्ति विभाग, रोजगार कार्यालय, टीसीपी, गृहरक्षक और एचपीएसमी कार्यालयों सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एचपीएससी कार्यालय में 2016 से पुराने दवाइयों के स्टॉक को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्यालय से इन पुरानी दवाइयों को हटाकर उचित व्यवस्था की जाए, जिससे बागवानों को दवाइयां लेते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने मिनी सचिवालय में बंद पड़ी एचपीएमसी की जूस की दुकान को खोलने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एपीएमसी कार्यालय में स्टाफ की कमी को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व युवा कांग्रेस किन्नौर अध्यक्ष प्रताप नेगी, एडवोकेट देव कुमार शर्मा और एडवोकेट हरिंद्र नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed