फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, milk producer, meting, chati, rampur

40 रुपये प्रतिलीटर मिले दूध के दाम : संघ

Fri, 29 Dec 2023 08:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
40 रुपये मिले दूध का प्रतिलीटर दाम : संघ
विज्ञापन

दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर दो फरवरी को रामपुर में होगा प्रदर्शन

गांव-गांव में बैठकें कर दूध उत्पादकों को करेंगे लामबंद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ रामपुर की बैठक किसान मजदूर भवन चाटी कार्यालय में हुई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान दो फरवरी को रामपुर मे होने वाले प्रदर्शन को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद विशेष रूप से मौजूद रहे। दूध उत्पादक संघ के वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से पशुपालकों का शोषण हो रहा है। प्रदेश की वर्तमान सरकार हो या पूर्व में रही सरकारें, दुग्ध उत्पादकों के लिए नीति नहीं बना पाई। इस कारण दूध उत्पादन घाटे का सौदा बन रहा है। मिल्क फेडरेशन और निजी कंपनियों द्वारा किसानों को 22 से 30 रुपये तक दूध का दाम प्रति लीटर दिया जाता है जबकि फीड, दवाई और चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे दूध उत्पादन की लागत बढ़ रही है। दुग्ध उत्पादकों को दूध की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल रही है। पेमेंट का कोई निश्चित समय न होने से भुगतान 20 तारीख के बाद ही होता है। इससे उन पर दोहरी मार पड़ रही है। चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने जनता से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 80 और 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदेगी, लेकिन प्रदेश सरकार की घोषणा में केवल 6 रुपये की ही बढ़ोतरी हुई है, जो ऊंट के मुंह में जीरा डालने जैसा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए पशु औषधालयों में डॉक्टरों के पद खाली हैं, जबकि कइयों पर ताले लटके हैं। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि दूध के दाम कम से कम 40 रुपये प्रति लीटर किए जाएं। और दूध की पेमेंट का भुगतान हर माह की 10 तारीख से पहले किया जाए। सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन लगाने, पशु औषधालयों में खाली पद भरने, पशु आहार पर सब्सिडी देने सहित अन्य मांगों को रखा गया। दुग्ध उत्पादक संघ रामपुर ब्लॉक के सचिव सुभाष ठाकुर ने कहा कि 2 फरवरी को रामपुर में दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर गांव-गांव में बैठकें, कमेटियों का गठन और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सुभाष, तुला राम, रोहित, शोभा राम, भाग चंद, प्रताप चंद, नीलमा देवी, महेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed