{"_id":"664f37f4ddbff8de500e06fa","slug":"rampur-news-matiyana-school-prize-distribution-function-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116332-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लेने वाले होनहार नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लेने वाले होनहार नवाजे
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतियाना में सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतियाना में बोर्ड की परीक्षा में अव्वल रहे छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें स्कूल की छात्रा वर्षा सैजवाल ने 500 में से 467 अंक और कशिश चंदेल को अंग्रेजी विषय में 95 फीसदी अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रवक्ता डाॅ. शांति कंवर ने प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा वर्षा को 8,000 रुपये और दूसरे स्थान पर आने वाली कशिश चंदेल को 4000 रुपये नगद राशि से नवाजा। इसके साथ ही उनको भविष्य में और मेहनत करके अच्छे अंक लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सुमन शर्मा ने अर्थशास्त्र और प्रवक्ता उषा शर्मा ने इतिहास विषय में अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया। प्रवक्ता तपेश शर्मा ने भूगोल विषय में अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रकाश शर्मा ने शिक्षकों को कड़ी मेहनत करवाने के लिए बधाई दी। सभी विद्यार्थियों को भविष्य में अनुशासन का पालन करते हुए अच्छी मेहनत करने का आशीर्वाद दिया।