फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, lurma devi, house approved,

Rampur Bushahar News: लावारिस पशुओं की सहारा बनी 73 वर्षीय लूरमा के आवास को राशि मंजूर

Wed, 06 Mar 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 06 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। लावारिस पशुओं और जानवरों के लिए सहारा बनी कमांद पंचायत की घढ़ारी निवासी 73 वर्षीय लूरमा देवी के लिए आवास योजना के तहत मकान के लिए सरकार ने धनराशि मंजूर कर दी है। वृद्धावस्था में जब लोगों को सहारे की जरूरत होती है, उस हालात में सरकारी योजनाओं को लाभ लिए बिना लूरमा देवी 11 लावारिस पशुओें के साथ कई जानवरों का सहारा बनी हुईं हैं। हालांकि, लूरमा देवी इतनी सक्षम नहीं फिर भी पशुओं के प्रति असीम प्रेम के चलते वह अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही थी। वहीं, लूरमा को मालूम भी नहीं था कि सरकार ने ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ लेकर वह अपने साथ लावारिस पशुओं को भी आसानी से पाल सकती है।
अमर उजाला ने उठाया मामला
लूरमा देवी के बारे में पता चलने पर जब अमर उजाला ने संपर्क किया तो उनसे वादा किया था कि उनके सारे अधिकार दिलवाएगा। अमर उजाला ने लूरमा की खबर को प्रमुखता से उठाया। खबर छपते ही महामहिम राज्यपाल ने उपायुक्त कुल्लू को लूरमा को सभी योजनाओं में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर महिला को लाभ दिलाने की रूपरेखा तैयार की। तत्काल महिला को वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाया। महिला को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गईं। उपायुक्त कुल्लू ने महिला के घर पहुंचकर जायजा भी लिया ।
विज्ञापन


पंचायत ने गो शेड किया स्वीकृत
अब लूरमा देवी को पेंशन भी मिल रही है। जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू गिरधारी शर्मा ने बताया कि लूरमा को आवास योजना के तहत धनराशि स्वीकृत करवा दी गई है। पंचायत प्रधान रीमा ठाकुर ने कहा कि लूरमा को पंचायत की ओर से गौ-शेड भी स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि वे लूरमा कि मकान बनाने में पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed