फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, landless people, get, land, from government, in sipiti,

स्पीति के भूमिहीन लोगों को जल्द मिलेगी नौतोड़ जमीन : जगत

Fri, 19 Jan 2024 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


काजा (लाहौल स्पीति)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि स्पीति के भूमिहीन लोगों को नौतोड़ भूमि उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। भूमिहीन लोगों को 20 बीघा तक जमीन मुहैया करवाने की योजना है। इसके लिए फाइल राज्यपाल को भेजी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी तो भूमिहीन लोगों को जमीन मुहैया करवा दी जाएगी। बागवानी मंत्री ने शुक्रवार को काजा में आइस हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर यह बात कही। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। बागवानी मंत्री ने इस मौके पर आइस हॉकी कोच अमित बेलबाल को बेहतरीन काम के लिए 50,000 रुपये, सेलडॉल और रिग्जिन डोल्मा को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर किनफेड टापरी के अध्यक्ष चंद्र नेगी और प्रेम कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

इनसेट
रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले किए सम्मानित
बागवानी मंत्री ने चंद्रताल रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाने वालों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोसर महिला मंडल और युवक मंडल को 50-50 हजार रुपये का चेक दिया। सुखदेव जेसीबी ड्राइवर को एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, गगनदीप जेसीबी ऑपरेटर, कर्म सिंह, जेसीबी चालक को 21-21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, तेंजिन, लोबजंग ज्ञालसन, छेरिंग दोरजे, कांस्टेबल तेंजिन नामज्ञाल, केसंग पालजोर, जेई टाशी केसंग, तेंजिन कुफेन, टाकपा यीशे, पेंबा छेरिंग, टीएसी सदस्य केंसग छटूप, तेंजिन मिंगूर, तेंजिन जिन्पा, तेंजिन छोपले, टाकपा बांगदेन, तेंजिन छोपल, दावा दोर्जे, सिंडूप दोर्जे, तेंजिन लूंसग, छेरिंग टाशी, छेवांग, अंगरूप केंसग, थूकतन कालजंग और नबांग छेरिंग को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed