{"_id":"64ce8d1ae780180a9905990d","slug":"rampur-news-kullu-anni-rod-damage-khrernnalah-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3734-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी के खनेरानाला में भारी बारिश से सड़क ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी के खनेरानाला में भारी बारिश से सड़क ध्वस्त
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू में प्रकृति का कहर लगातार जारी है। इसके तहत बारिश से जहां कई सड़कों का नामोनिशान तक मिट गया है वहीं लगातार बारिश जिले में खूब तबाही मचा रही है।
उपमंडल आनी के खनेरनाला में भारी बारिश से खनाग-जुड़ और टकरासी सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया है। स्थानीय निवासी लीला प्रसाद ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से उपमंडल की रघुपुरघाटी की पंचायतों का संपर्क जिला और उपमंडल मुख्यालय से कट गया है।
बादल फटने से खनेरनाला में स्थापित की गई दो पेयजल योजनाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने यहां कई गाड़ियां भी फंस गई हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के लिए बस सेवा भी ठप हो गई है। प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है। सूचना मिलते ही लोनिवि के एसडीओ ज्ञान भारती और जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।