फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, water, crisis, chagoan,

Rampur Bushahar News: ठंड के कारण स्रोत जाम, पेयजल आपूर्ति को तरसे ग्रामीण

Sun, 14 Jan 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
चगांव पंचायत में एक माह से गहराया पेयजल संकट, युला कंडा से चगांव के लिए पेयजल योजना के निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड की चगांव पंचायत में कड़ाके की ठंड से पेयजल स्रोत पूरी तरह से जम गए हैं। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। करीब एक माह से नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग द्वारा दोपहर और शाम को ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जा रही है। गौर हो कि चगांव पंचायत के लिए चोचगारंग, बर्गर और रॉकपान पेयजल स्रोतों से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाती है लेकिन ठंड के कारण स्रोत पूरी तरह से जम गए हैं। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस वजह से एक माह से चगांव पंचायत के टापरी, जनकपुरी, धर्मालिंग-1, धर्मालिंग-2, रांगमे, याशंग और चगांव खास में पेयजल किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। भाजपा निचार मंडल महामंत्री रणजीत दामेस, पंकज डेरयान, मस्तान सोखान, विश्व डेरयान, महिला मंडल अध्यक्षा चगांव शांति देवी नेगी, सचिव सुनीला नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चगांव पंचायत के लिए युला कंडा से पेयजल और सिंचाई योजना का निर्माण होना है, उसे जल्द से जल्द सिरे चढ़ाया जाए, जिससे गांव में पेयजलसंकट की समस्या का समाधान हो सके। जलशक्ति विभाग टापरी के कनिष्ठ अभियंता अमृतराज नेगी ने कहा कि स्रोतों में पानी जमने के कारण पेयजल समस्या आ रही है लेकिन आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों को सुबह, दोपहर और शाम के समय पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed