फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, sports, boxing,

Rampur Bushahar News: बॉक्सिंग में नेहा, जतिन और शीतल ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 16 May 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
जेएसडब्ल्यू परियोजना की इंटर शिखर प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जेएसडब्ल्यू परियोजना की ओर से दो दिवसीय इंटर शिखर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिखर केंद्र सांगला, उरनी, निचार और छोल्तू के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 42 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला केंद्र की नेहा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि निचार की श्रेया ने सिल्वर मेडल जीता। 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के जतिन ने स्वर्ण, निचार के अभिषेक ने सिल्वर मेडल जीता। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में निचार की शीतल ने स्वर्ण, उरनी की सिमरन ने सिल्वर जबकि निचार की आकांक्षा और सांगला की प्रीतिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में निचार के अक्षत ने गोल्ड और उरनी के सिद्धांत ने सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने किया। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू बॉक्सिंग को उच्च स्तर तक ले जाने के प्रति तत्पर है। परियोजना के सीएसआर विभाग प्रमुख दीपक डेविड ने बताया कि हम अपने बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे आहार को और बेहतर बनाएंगे, जिससे हमारे बॉक्सर शारीरिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकें। बताते चलें कि परियोजना की ओर से चलाए जा रहे चार बॉक्सिंग केंद्रों के 17 बॉक्सर अभी हाल ही में तीन सप्ताह के कैंप के लिए जेएसडब्ल्यू के इंस्पायर इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स बल्लारी गए थे। इनमें से चार बॉक्सरों का वहां पर स्थायी रूप से चयन हो गया है। अब वहां किन्नौर जिले के कुल नौ बॉक्सर हो प्रशिक्षण ले रहे हैं और इन्हें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये बॉक्सर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किन्नौर का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed