{"_id":"662fe1485b0dab20a30da171","slug":"rampur-news-kinnaur-news-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-115278-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों में हल्का हल्का हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों में हल्का हल्का हिमपात
विज्ञापन
रामपुर/किन्नौर। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। सोमवार को जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। इस दौरान रामपुर में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम के बिगड़े तेवरों के बाद समूचे क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।
सोमवार को जनजातीय जिला किन्नौर के छितकुल, आसरंग, कुन्नौचारंग और नेसंग में भी हल्की बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर ताजा हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान लुढ़क गया है। सोमवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सांगला का अधिकतम 10 डिग्री और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बर्फबारी और बारिश से यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।