{"_id":"6574461527a84fa14b0c3f26","slug":"rampur-news-kinnaur-news-sangla-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-9312-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला में युवाओं को सिखाए आपदा से निपटने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला में युवाओं को सिखाए आपदा से निपटने के गुर
विज्ञापन
आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार के बारे में किया प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सांगला में क्षेत्र के युवाओं को आपदा से निपटने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने युवाओं को प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने को लेकर प्रशिक्षित किया। शिविर के पहले दिन आपदा की तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वयंसेवकों को सांगला आंबेडकर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. निखिल ने युवाओं को प्राथमिक उपचार के बारे जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में सांगला, कामरू, थेमगारंग और चांसू पंचायत के युवाओं ने भाग लिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन होमगार्ड प्लाटून कमांडर बुद्धराज नेगी और हवलदार माया राम ने युवाओं को सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया। शनिवार को प्रशिक्षण शिविर के तीसरे और आखिरी दिन अग्निशमन विभाग के सुंदर लाल नेगी ने आग की घटना पेश आने पर, उससे कैसे निपटा जाए, इसके बारे विस्तार से जानकारी दी। जिला किन्नौर प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के समन्वयक नरेंद्र कायथ ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान विभिन्न पंचायतों के युवाओं को प्राकृतिक आपदा से निपटने की बारीकियां सिखाई गईं। युवाओं को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।