फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, nichar, inaugurated, many, schmeme

Rampur Bushahar News: काचरंग मोड़ से रोकचरंग तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क का किया शिलान्यास

Sat, 20 Jan 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने 4.81 लाख रुपये की लागत से निर्मित काचरंग सामुदायिक भवन के प्रवेशद्वार का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को किन्नौर जिला के निचार विकास खंड की ग्राम पंचायत नाथपा के काचरंग गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की जन समस्याओं को भी सुना। इस दौरान उन्होंने 4.81 लाख रुपये की लागत से निर्मित काचरंग के सामुदायिक भवन के प्रवेशद्वार का उद्घाटन किया और काचरंग मोड़ से रोकचरंग गांव तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क और 82 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली शेयो मोड़ से नाथपा तक 1 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांचरग देवता मंदिर परिसर में अठारो मनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने और लोगों को सुलभ एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसके अलावा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल सरकार दिन-रात प्रयासरत है और प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। सरकारी क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां निकालने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू कर इसमें युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधार करने के लिए कड़े कदम उठा रही है ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महासचिव यूथ कांग्रेस समिति फकीरचंद व मंदिर विकास समिति होशियार सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया। इस दौरान महिला मंडल काचरंग ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की। राजस्व मंत्री ने महिला मंडल काचरंग को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। राजस्व मंत्री ने नाथपा पंचायत का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नाथपा मार्ग का सुधार किया जाएगा। इस दौरान नाथपा ग्राम पंचायत कार्यालय में कृषि विभाग के आत्मा परियोजना द्वारा किसान मेले का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उद्यान, भूसंरक्षण और मृदा प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों ने भी किसान मेले में लोगों को उनके विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किसानों को मटर के हाईब्रीड बीज आवंटित किए। किन्नौर जिला के हर कंडे को सड़क से जोड़ने के लिए वह तत्परता से कार्य कर रहे हैं और इसी कड़ी में नाथपा पंचायत के तहत आने वाले सार कंडे तक सड़क का निर्माण किया जाएगा और पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर विष्णु महिला मंडल और नाथपा महिला मंडल-1 द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई और राजस्व मंत्री द्वारा दोनों महिला मंडलों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 20-20 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed