{"_id":"65a53e1070e9d6e6f80a44a1","slug":"rampur-news-kinnaur-news-loser-fair-kanam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-11030-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोसर मेले में लोगों ने नाटी पर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोसर मेले में लोगों ने नाटी पर बांधा समां
विज्ञापन
कानम में तीन दिवसीय लोसर मेले में लोगों ने खूब डाली नाटी लोगों ने देवी देवताओं सहित बौद्व धर्मगुरू से अच्छी फसल सुख समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कानम गांव में नववर्ष के रूप में मनाए जाने वाला तीन दिवसीय लोसर मेले का सोमवार को समापन हुआ। तीन दिनों तक आयोजित शुमचो लोसर मेले में सभी ग्रामीण घर के कामकाज छोड़कर स्थानीय देवी-देवताओं के मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन होता है। लोसर मेले में ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए और खूब मेहमाननवाजी की। तीन दिनों मे लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी से खूब समां बांधा। कानम गांव को भी बौद्ध धर्मगुरुओं की धरती और सोने की मिट्टी में बसा हुआ पवित्र गांव माना जाता है। यहां देव संस्कृति के साथ बौद्ध धर्म की झलक भी देखी जा सकती है। इस बार भी कानम में शुमचो लोसर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्राइबल वेव्स स्पोर्ट्स क्लब कानम ने किया गया। प्रधान रिशु नेगी, सचिव सोनू नेगी, उपप्रधान चंद्र नेगी , कोषाध्यक्ष तेजस्वी नेगी और सलाहकार एसएस नेगी सहित समस्त सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।