फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, kcc, loan, three, lakhs, four percent,

Rampur Bushahar News: बागवानों को चार प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा तीन लाख तक का ऋण

Tue, 05 Mar 2024 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर ने वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा बैठक में दी जानकारी, कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन


जिले में वित्तीय वर्ष में कृषि, उद्यमों में वितरित किए गए करोड़ों के ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत किसान-बागवान तीन लाख तक का ऋण चार प्रतिशत ब्याज पर ले सकते हैं। जिले में वित्तीय वर्ष में कृषि, उद्यमों सहित अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में करोड़ों के ऋण वितरित किए गए हैं। मंगलवार को वार्षिक ऋण योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार ने यह बात कही। जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सभी बैंकों की ओर से क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अंतर्गत हुई प्रगति और वार्षिक ऋण योजना 2023-24 की दिसंबर 2023 तक के लक्ष्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की। बैठक में तिलक राज डोगरा अग्रणी जिला प्रबंधक किन्नौर ने बताया कि जिला किन्नौर के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना 2023-24 का लक्ष्य 476.98 करोड़ रुपये था, जिसे दिसंबर तिमाही के अंत तक बैंकों ने 412.54 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 86.49 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर 2023 के अंत तक कृषि क्षेत्र में 205.15 करोड़ रुपये, सूक्ष्म मध्यम व लघु उद्यमों में 80.12 करोड़ रुपये और अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 3.95 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर किन्नौर जिले के लिए 2024-25 का वार्षिक प्लान भी लांच किया गया। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड विजय नेगी, आरबीआई शिमला भरत राज आनंद और गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed