{"_id":"656f324f9c1115639704ea4b","slug":"rampur-news-kinnaur-news-forest-recruitment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-9135-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में 52 बीटों में भरे जाएंगे 52 वन मित्रों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में 52 बीटों में भरे जाएंगे 52 वन मित्रों के पद
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया जारी, जनजातीय क्षेत्रों में 15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित वनमित्र योजना के तहत जनजातीय जिला किन्नौर की आठ रेंज की 52 बीटों में 52 वन मित्रों के पद भरे जाएंगे। इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अथ्यर्थी 30 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। जिले की निचार रेंज में सात वन मित्र के पद भरे जाएंगे। वहीं भावानगर रेंज में छह, किल्बा रेंज में नौ, कल्पा रेंज में 10, मूरंग रेंज में छह, पूह रेंज में छह, मलिंग रेंज में पांच और कटगांव रेंज में तीन वन मित्रों के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। वन्य जीव अभयारण्य डीएफओ सराहन अशोक नेगी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार किन्नौर जिले की 52 बीटों में 52 वन मित्रों के पद भरे जाएंगे। जनजातीय क्षेत्रों में इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।