{"_id":"664496a40606eddf9a06ed9e","slug":"rampur-news-kinnaur-news-election-observer-visit-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-115967-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्चे पर रहेगी निर्वाचन आयोग की नजर : झा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्चे पर रहेगी निर्वाचन आयोग की नजर : झा
विज्ञापन
मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक राकेश झा पहुंचे कल्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न राजनीति दलों द्वारा किए जा रहे खर्च पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी और कर्मचारी पारदर्शिता से कार्य करें, यह जरूरी है। यह बात किन्नौर पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त मंडी संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक राकेश झा ने कही। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त 02 मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी राकेश झा जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा परिधि गृह पहुंचे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चुनावी खर्चों पर निर्वाचन विभाग के व्यय पर्यवेक्षक की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। व्यय पर्यवेक्षक ने बताया कि चुनाव संबंधी व्यय शिकायतें उनके मोबाइल नंबर 93177-61647 एवं कार्यालय दूरभाष नंबर 01905319094 पर कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर ने मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक को चुनाव संबंधी गतिविधियों से अवगत करवाया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह, निर्वाचन विभाग के अधीक्षक जीआर सक्सेना सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।