फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, ek sakora, ek pran abhiyan,

Rampur Bushahar News: घर के बाहर पक्षियों के लिए बर्तन में भरकर रखें पानी और दाना

Sat, 18 May 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किनौर)। विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के माध्यम से इकाई रिकांगपिओ के कार्यकर्ताओं ने एक सकोरा एक प्राण नाम अभियान चलाया। इसके तहत अनेक स्थानों में पक्षियों के लिए जलपात्र और दाना रखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रकृति और पक्षियों के प्रति लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आग्रह किया कि लोग गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए बर्तन में पानी और दाना रखें। एसएफडी जिला संयोजक करण नेगी ने कहा कि इस चिलचिलाती गर्मियों के कारण पक्षियों को अन्न और जल की कमी न हो। इस कारण एक सकोरा एक प्राण अभियान चलाया गया है। गर्मियों के मौसम में जल स्रोत सूख जाते हैं, जिसके कारण पक्षियों और पशुओं को पीने के पानी की समस्याएं हो सकती है। इससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि चिलचिलाती धूप में अपने घरों के बाहर पानी और दानों से भरे कुछ बर्तन रखें, जिससे पक्षियों को गर्मी के कारण पानी की कमी महसूस न हो। भियान के माध्यम से लोगो को जागरूक करने और पक्षियों के प्रति हमारे कर्तव्यों को करने का बीड़ा विकासार्थ विद्यार्थी ने उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed