फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, cleanness, drive, itbp

Rampur Bushahar News: सांगला में ग्रामीणों ने सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां

Fri, 19 Jan 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांगला (किन्नौर)। राज्य व्यापी आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला किन्नौर की सांगला पंचायत में वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कंपनी रामपुर ने ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखाई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपदा जागरूकता एवं विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक तकनीकें, प्राथमिक चिकित्सा उपचार सहित अन्य उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। सांगला पंचायत प्रधान देवसांकी नेगी ने बताया कि इस तरह के आपदा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे ग्रामीणों को किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति एवं आपदा आने पर तुरंत सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया अपनाए जाने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल रामपुर से नीतिश शर्मा उप सेनानी के संरक्षण में निरीक्षक निखलेश सिंह नेगी और उनकी टीम ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उपप्रधान लोकेश नेगी, देवेंद्र नेगी और संदीप नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed