फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, cabinet minister, visited rain effected area

Rampur Bushahar News: काशंग कंडा मार्ग को शीघ्र बहाल करें अधिकारी

Sun, 20 Aug 2023 09:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांगला/ रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त काशंग कंडा संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क बहाल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली बोर्ड को काशंग कंडे तक बिजली पहुंचाने के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की पांगी के लोगों की अधिकतर जमीन काशंग कंडे में है। इसको देखते हुए बिजली और सड़क की बहाली प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सेब की फसल तैयार होने से पहले काशंग कंडे की सड़क को बहाल करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने काशंग कंडे में भारी बारिश के कारण पत्थर के नीचे दबने से दिवगंत हुए पार्वती और हरीश कुमार के परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम पंचायत पांगी के प्रधान, उपप्रधान और महिला मंडल के सदस्यों ने मंत्री का स्वागत किया। राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल रिकांगपिओ में आने वाले रोगियों के परिचारकों के लिए अलग से कार पार्किंग का निर्माण करने के निर्देश दिए। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के बाल और बालिका हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले खाने का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय में पानी की समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों को अक्तूबर तक एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को रिकांगपिओ में ट्रक पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिससे ट्रक पार्किंग और बाईपास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा सके। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के साथ बन रही कार पार्किंग, रामलीला ग्राउंड स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

दोपहर के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला की कामरू पंचायत का दौरा किया और रबयोनाला जिसके कारण लोगों की भूमि को क्षति हुई है, इसके तटीकरण का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जेसीबी लगाकर लोगों की भूमि कल से ही समतल करने के निर्देश दिए।


उन्होंने लोगों को हुए नुकसान की हर यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम कल्पा डाॅ. शशांक गुप्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, ग्राम पंचायत पांगी के प्रधान कलचंग नेगी, कामरू पंचायत प्रधान इंदु लक्ष्मी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed