फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, bus stand, bhawanagar, work started,

Rampur Bushahar News: 17 वर्षों से अधर में लटके भावानगर बस अड्डे का निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू

Fri, 19 Jan 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर 2.72 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला भवन का होना है कि निर्माण
विज्ञापन

वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने किया था बस अड्डे का निर्माण कार्य, 17 वर्षों के बाद भी काम अधूरा

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। वर्षों से अधर में लटके पांच मंजिला भावानगर बस अड्डे का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार ने विभाग को वर्षों से अधर में लटके भावानगर बस अड्डे के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बस अड्डे की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 14 अगस्त, 2007 को रखी थी लेकिन इसका निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अब लोक निर्माण विभाग ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के सख्त दिशा-निर्देश के बाद इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल में बस अड्डे के निर्माण कार्य की उपेक्षा होती रही। बस अड्डे के निर्माण से जहां निचार खंड की विभिन्न पंचायतों को लाभ पहुंचेगा, वहीं किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र और स्पीति का भ्रमण करने के लिए आने जाने वाले पर्यटक भी लाभान्वित होंगे। स्थानीय निवासी नरेंद्र नेगी,गोविंद मोयान, मनोज नेगी, दौलत राम, गगन नेगी प्रेमसागर ने इसके लिए मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया है। हाल ही में बस अड्डे के ऊपर से एक खंभे से दूसरे खंभे के लिए गुजर रहे बिजली के हाइटेंशन तार को भी शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न हो। करीब 2.72 करोड़ रुपये से बन रहे बस अड्डे में लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।


कोट्स

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर भावानगर बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसकी सुविधा जल्द उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

प्रमोद नेगी, लोक निर्माण विभाग भावानगर के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed