{"_id":"650f249ce6a55630840d6dc8","slug":"rampur-news-kinnaur-news-adminstration-raid-in-shops-sangla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-5846-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला मुख्य बाजार से 27 किलो मीट और 21 किलो चिकन जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला मुख्य बाजार से 27 किलो मीट और 21 किलो चिकन जब्त किया
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सहायक आयुक्त एवं जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग जिला किन्नौर संजीव कुमार भोट ने शनिवार को सांगला बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिक मूल्य की वसूली पर 27 किलो मीट और 21 किलोग्राम चिकन जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब्जी, किराना, होटल, ढाबा, मीट और चिकन की कुल 21 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान अधिकतर मीट और चिकन की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने और निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय वसूली पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 18 हजार 210 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने व्यापारियों को निर्देश दिए कि व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें। कोई भी व्यापारी जिला दंडाधिकारी किन्नौर से तय किए लाभांश से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से न वसूलें। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।