फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, 308 person cast vote from home

Rampur Bushahar News: किन्नौर में पोस्टल बैलेट से 308 मतदाताओं ने घरद्वार पर किया मतदान

Mon, 27 May 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
एक जून को आयोजित लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर करें मतदान : अमित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। एक जून को होने वाले 18वें लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। जनजातीय जिला किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 21 से 26 मई तक 85 वर्ष से अधिक आयु के 239 बुजुर्गों और 47 दिव्यांगजनों तीन शतकवीर मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घरद्वार पर मतदान किया। जिले में आवश्यक सेवाओं और पोलिंग अधिकारियों की भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया चल रही है। वहीं जिला निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन ने भी चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। एक जून को होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि 21 से 26 मई तक 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता, दिव्यांग मतदाता व तीन शतकवीर मतदाता को घर पर ही वोट देने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। घरद्वार मतदान के माध्यम से 347 में से कुल 308 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर पर ही मतदान किया। 39 मतदाताओं में से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते जिले से बाहर हैं और इनमें से कुछ की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं और पोलिंग अधिकारियों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से 31 मई तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक जून को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां को 30 मई को पोलिंग स्टेशन पर रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में पोलिंग पार्टियों के साथ एचआरटीसी की 27 ट्रांसपोर्ट बसें, जोकि जीपीएस व सुरक्षाकर्मी से युक्त शामिल किए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्ध सैनिक बलों की टीम तैनात रहेगी। उन्होंने कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और पोलिंग टीम मुस्तैद हैं। उन्होंने जिले के मतदाताओं से इस लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने और जो कोई मतदाता किसी कारणवश जिले से बाहर है, वह भी अपने विधानसभा क्षेत्र में आकर अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed