{"_id":"6577ece81aee8b6ba80735ad","slug":"rampur-news-kinaur-news-sports-news-win-three-medal-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-9408-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में किन्नौर ने जीत तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में किन्नौर ने जीत तीन पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मंडी के पंडोह में एचपीएसवाईएसए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिला किन्नौर ने तीन पदक अपने नाम किए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिले के करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सचिव सुमन नेगी ने बताया कि (डीवाईएस-किन्नौर) जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन किन्नौर ने छात्रा वर्ग के वरिष्ठ वर्ग में आर्टिस्टिक पेयर में आशी नेगी और डिंपल नेगी ने दो रजत पदक जीते हैं। छात्र वर्ग के वरिष्ठ वर्ग में रंजीत पालसरा ने ट्रेडिशनल योग में एक रजत पदक जीता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश रोमधरी नेगी, सलाहकार योगेंद्र नेगी, योगराज नेगी, सह सचिव दीपिका नेगी और कोषाध्यक्ष मधु नेगी ने कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।