{"_id":"65b26d13c9b816183d08c869","slug":"rampur-news-kaza-national-voter-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111419-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काजा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काजा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा( लाहौल स्पीति)। एडीसी परिसर काजा में वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में एडीसी राहुल जैन ने उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलवाई । उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग की 25 जनवरी 1950 को स्थापना हुई थी। इसको देखते हुए वर्ष 2011 से देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावों को लेकर जागरूकता पैदा करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। देश के मतदाताओं को समर्पित, राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उपयोग मतदाताओं, विशेषकर नए पात्र युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए भी किया जाता है। देशभर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहों में नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाता है और उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) सौंपा जाता है। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता की पात्रता आयु 21 वर्ष थी लेकिन 1988 में इसे घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। 1998 के 61वें संशोधन विधेयक ने भारत में मतदाता की पात्रता आयु कम कर दी गई है। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।