फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kaza, life saving, bank

Rampur Bushahar News: स्पीति की गर्भवती महिलाओं की सखी बनेगा लाइफ सेविंग बैंक

Mon, 18 Dec 2023 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
लाइफ सेविंग बैंक कमेटी के अध्यक्ष होंगे एडीसी काजा, 26 जनवरी, 2024 को योजना होगी लांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

काजा (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश अति दुर्गम क्षेत्र स्पीति की गर्भवती महिलाओं के लिए स्पीति प्रशासन नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसका नाम लाइफ सेविंग बैंक रखा गया है। 26 जनवरी, 2024 को योजना को लांच किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में इस योजना से सिर्फ गर्भवती महिलाएं ही लाभान्वित होंगी लेकिन जैसे-जैसे बैंक मजबूत होता जाएगा, उसके बाद जानलेवा बीमारी कैंसर, हार्ट अटैक से ग्रस्त गंभीर मरीजों की मदद भी की जाएगी। लाइफ सेविंग बैंक के संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त, काजा होंगे। साथ ही काजा के सभी सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्ष सदस्य सचिव होंगे। बैंक के हर सदस्य को निर्धारित शुल्क देना अनिवार्य किया गया है। अगर कोई सदस्य अधिक शुल्क देना चाहता है, तो शुल्क दे सकता है। लाइफ सेविंग बैंक एक सखी के तौर पर महिलाओं की मदद करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे स्पीति की गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्पीति प्रशासन की ओर से शुरू की जा रही इस पहल से उनकी समस्याओं का निदान हो सकेगा। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बताया कि लाइफ सेंविग बैंक एक अलग तरह की पहल है, जोकि प्रथम चरण में उन गर्भवती महिलाओं की सहयोगी बनेगी, जोकि आर्थिक रूप से कमजोर है। इसमें बीपीएल परिवारों सहित गरीब महिलाएं शामिल हैं। उम्मीद है कि स्पीति के कई लोग इस पहल में सहयोग सुनिश्चित करेंगे। जैसे ही बैंक के राजस्व में इजाफा होगा। बैंक गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की मदद भी करेगा। 26 जनवरी, 2024 को इसे लांच किया जाएगा।

बॉक्स

लाइफ सेविंग बैंक का कार्य

लाइफ सेविंग बैंक का कार्य गरीब गर्भवती महिलाओं की हर संभव सहायता करना है। गर्भवती महिलाएं शिमला, कुल्लू और नेरचौक में प्रसव के लिए जाती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण रहने और खाने-पीने का खर्च उठाने में असमर्थ होती हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों की सहायता करना बैंक का लक्ष्य है।
विज्ञापन


बॉक्स

लाइफ सेविंग बैंक में तय की गई हैं शुल्क और दरें

लाइफ सेविंग बैंक को पूर्ण सहयोग से स्पीति में तैनात अधिकारी और कर्मचारी ही चलाएंगे। इस बैंक के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। क्लास वन श्रेणी से 100 रुपये प्रति माह, क्लास टू से 50 रुपये प्रति माह, क्लास थ्री से 30 रुपये प्रति माह और क्लास फोर से 20 रुपये प्रति माह शुल्क रखा गया है। हर माह की 10 तारीख को विभागाध्यक्ष शुल्क अपने-अपने विभाग में एकत्रित करेंगे। 15 तारीख को एडीसी कार्यालय काजा में जमा करवाएंगे। आवेदन कर्ता को कम से कम 30 दिन पहले अपना आवेदन बीएमओ कार्यालय में जमा करवाना होगा। गंभीर मरीज आने की स्थिति में बीएमओ की अध्यक्षता में दो सदस्यीय चिकित्सकों की कमेटी मदद करने के बारे में फैसला लेगी। इसके बाद में बाद केस लाइफ सेविंग बैंक कमेटी के पास भेजा जाएगा। जरूरी दस्तावजों के आकलन के बाद ही वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed