फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kathog, school, annual function,

Rampur Bushahar News: कथोग में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 30 Dec 2023 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कथोग में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड सेफ्टी पर प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य कैलाश ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान सभी के समक्ष विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान बलदेव कंवर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुस्कान वर्मा, प्रेरणा चंदेल दसवीं में मेरिट में स्थान, छठी कक्षा में अलविशा, सातवीं में आर्यन, आठवीं में प्रिया वर्मा, नौवीं में अमन कुमार, दसवीं में ध्रुव वर्मा, ग्यारहवी में मुस्कान वर्मा, बारहवीं में सलोनी वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त और छठी में सभ्य ठाकुर, सातवीं में सुहानी कंवर, आठवीं में आर्यन, नौवीं में राहुल चंदेल, दसवीं में निकिता राठौर, ग्यारहवीं में निकिता कंवर और बारहवीं में नवीन चंदेल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। क्षेत्र में राज्य स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में साक्षी के खंड स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान, बारहवीं कक्षा की मुस्कान वर्मा को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, कृष्णा को सबसे अनुशासित विद्यार्थी, प्रिया, रिया, साहिल को अधिकतम उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि नए भवन निर्माण में हर संभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में अभियोजन विभाग में संयुक्त निदेशक जगदीश कंवर विशिष्ट अतिथि, सुरेश चंदेल उपप्रधान, जोगिंद्र, देवेंद्र चंदेल, भूपेंदर कंवर, दीपराम, श्याम सिंह कंवर श्याम लाल और रमला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed