फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kadcham, sangla, road, condition, very, bad

Rampur Bushahar News: बजट के बाद भी नहीं सुधरी कड़छम-सांगला मार्ग की हालत

Sat, 20 Jan 2024 06:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
छह वर्षों से सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए हैं हजारों ग्रामीण, अभी तक राशि नहीं हो सकी खर्च
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर हजारों ग्रामीण, पर्यटक और सेना के जवान कर रहे सफर

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले की सांगला वैली के हजारों ग्रामीण बीते कई वर्षों से बेहतर सड़क सुविधा की आस लगाए हुए हैं लेकिन उनकी आस कब पूरी होगी, इस बारे में कहना मुश्किल है। वैली के लोगों को मेजर डिस्ट्रिक रोड की सौगात तो मिली, लेकिन यातायात सुविधा में सुधार आज तक नहीं हो पाया है। करोड़ों के बजट के बाद भी कड़छम सांगला मेजर डिस्ट्रिक रोड की हालत नहीं सुधर पा रही। बजट उपलब्ध होने के तीन वर्षों के बाद भी हजारों यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। गौर हो कि सांगला वैली की कड़छम-सांगला सड़क एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) में शामिल तो हुई, सड़क के कायाकल्प के लिए आई करीब साढ़े 15 करोड़ रुपये की राशि बीते तीन सालों से खर्च नहीं हो पाई। ऐसे में सांगला वैली के हजारों ग्रामीणों, देश सीमा पर तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों सहित देश-विदेश से सांगला पहुंचने वाले पर्यटकों को खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कड़छम-सांगला मार्ग को वर्ष 2018 में मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड में शामिल किया गया था। वर्ष 2021 में 18 किलोमीटर सड़क की हालत सुधारने के लिए 15.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति सीआरएफ (सेंट्रल रोड फंड) के तहत मिली थी। इस राशि से सड़क की मेटलिंग, टारिंग के साथ-साथ क्रैश बैरियर, कलवटों का निर्माण, निकासी नालियों, मेटलिंग और टारिंग आदि कार्य किया जाना था। हैरानी की बात है कि तीन वर्ष बाद भी सड़क सुधारने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस सड़क से वैली की किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शौंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, थेमगारंग, रक्षम और छितकुल पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, जबकि देश की सीमा पर तैनात आईटीबीपी और सेना के जवान भी इसी मार्ग से देश सीमा पर पहुंचते हैं। इस मार्ग पर अभी तक करीब 38 हादसे पेश आ चुके हैं। इसमें दर्जनों यात्रियों की मौत हो गई है। कल्पा मंडल अध्यक्ष प्रविंदर सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य अराधना नेगी, प्रधान शौंग रामप्यारी नेगी, प्रधान चांसू बीरबल लोकटस, उपप्रधान धर्मप्रकाश नेगी, उपप्रधान कामरू विजेंद्र नेगी, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, उपप्रधान लोकेश नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर देवी नेगी, उपप्रधान रक्षम खजान सिंह नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारकर हजारों लोगों को राहत देने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग टापरी के एसडीओ विद्या कुमार नेगी ने बताया कि मार्ग की हालत सुधारने को लेकर टेंडर प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी चुकी हैं। कार्य अवॉर्ड के लिए मामला लोनिवि सचिव को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed