फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, hrtc buses, haulted, routs, passenger, prob,

Rampur Bushahar News: ग्रामीण रूटों पर हांफ रही एचआरटीसी की बसें, यात्री पैदल चलने को मजबूर

Sun, 24 Dec 2023 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर और आनी उपमंडल के हजारों ग्रामीण झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन


सड़कों की हालत पहले ही खस्ता, खटारा बसें बढ़ा रहीं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। इस वर्ष भारी बरसात से जहां ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें खस्ता हैं। वहीं परिवहन निगम द्वारा इन क्षेत्रों में चलाई जा रहे बसें लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। रामपुर और आनी उपमंडल के ग्रामीण रूटों में आए दिन एचआरटीसी की बसें हांफ जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन अपना सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग के बावजूद दुर्गम क्षेत्रों के लिए पुरानी खटारा बसें भेजी जा रही हैं, जो यात्रियों को आधे रास्ते में ही खड़ा कर देती हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण रामपुर और आनी उपमंडल की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। वहीं खस्ता बनी सड़कों पर परिवहन निगम पुरानी और खटारा बसें दौड़ा रहा है। ग्रामीण इलाकों में माइलेज पूरा कर चुकी कई बसें चलाई जा रही हैं। बसें ग्रामीण रूटों पर कहीं भी खड़ी हो जाती हैं और यात्रियों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। वहीं ऐसे में ग्रामीणों के साथ-साथ कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और विशेषकर स्कूली बच्चे दुश्वारियों से दो चार हो रहे हैं। उपमंडल रामपुर की बाहली पंचायत का भी कुछ यही हाल है। नेहरा रूट पर चलने वाली बस अकसर रास्ते में हांफ जाती है। हर तीसरे दिन यहां बस आधे रूट पर खड़ी हो जाती है। इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। यही हाल आनी उपमंडल का भी है। शनिवार को आनी से कोठी रूट पर चलने वाली आखिरी बस आधे रास्ते में खड़ी हो गई और ग्रामीणों को सात किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ा। इससे करीब सौ मीटर दूरी पर भी निगम की बस खड़ी हुई थी। इससे पहले भी चंडीगढ़-जाबो लंबी दूरी की बस दो दिन रास्ते में जवाब दे गई। ग्रामीण रूटों पर जहां पहले ही सफर खतरनाक बना रहता है, वहीं रास्ते में कहीं भी हांफने वाली बसें हादसों का कारण बन सकती है, जिस पर सरकार और निगम प्रबंधन को गौर करने की जरूरत है।


इनसेट
हर तीसरे दिन हांफ जाती हैं बसें, सरकार से उठाएंगे मामला : प्रवीना

बाहली पंचायत की प्रधान प्रवीना कुमारी ने बताया कि नेहरा रूट पर चलने वाली बस हर तीसरे दिन रास्ते में हांफ जाती है। यात्रियों को पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। एचआरटीसी प्रबंधन से समस्या उठाई तो जवाब मिलता है कि मशीनरी है, क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई जाएगी। उन्होंने उक्त रूट पर बेहतर बसें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed