फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, holi, fare, sangla, started,

Rampur Bushahar News: पारंपरिक परिधानों में सजधजकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

Sat, 23 Mar 2024 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांगला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव शुरू, बेरिंग नाग मंदिर से आशीर्वाद लेकर छुदोसारिंग निकली मंदिर कमेटी की टोली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। सांगला वैली का पारंपरिक एवं ऐतिहासिक जिला स्तरीय होली उत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। शनिवार सुबह बेरिंग नाग मंदिर से आशीर्वाद लेकर मंदिर कमेटी की टोली छुदोसारिंग के लिए निकली। इसके बाद दिनभर पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर टोली ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। मंदिर कमेटी की टोली के सदस्य छुदोसारिंग से दारोसांतोदेन और करखायोसारिंग होकर दुर्गा मंदिर पहुंचे। रास्तों में जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बाहरी राज्यों के पर्यटकों सहित स्थानीय लोग पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। इस दौरान पर्यटकों सहित ग्रामीणों ने किन्नौर के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। मंदिर में वाद्ययंत्रों की धुनों पर ग्रामीणों ने नाटी भी डाली। यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाएगा। चौथे दिन बिना रंगों के देवता साहिब बेरिंग नाग के सानिध्य में फाग मेला सजेगा। मेले को लेकर देश-विदेश के पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जाता है। सांगला वैली के होटल और रेस्तरां पर्यटकों से पैक हो गए हैं। वैली में सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जिला स्तरीय होली उत्सव क्लब के अध्यक्ष सुंदर नेगी चेथा, उपाध्यक्ष रविंद्र नेगी, सचिव सोयम प्रकाश नेगी, कोषाध्यक्ष भूपेश नेगी, वरिष्ठ सलाहकार भाऊ सिंह नेगी, अनूप नेगी, बल बहादुर नेगी, मोहन दास नेगी, सर्मुख सिंह नेगी और धर्मेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हर वर्ष की तरह जिला स्तरीय होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed