फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, himalyan school, annual function,

Rampur Bushahar News: हिमालयन पब्लिक स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र

Mon, 06 Nov 2023 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बटोरीं तालियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बताैर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।वरिष्ठ विद्यार्थियों ने संस्कृत गीतिका नवदुर्गा की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। प्रधानाचार्या रंजू शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। इसके बाद नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने विंग डांस किया। यूकेजी कक्षा के छात्रों ने गुजराती नृत्य की प्रस्तुति दी। पहली कक्षा के छात्राें ने रेट्रो नृत्य किया। इसके अलावा छात्रों ने मराठी डांस, पंजाबी भंगड़ा और पहाड़ी नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुत दीं। कार्यक्रम के अंत में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा, खेलों और अन्य गतिविधियों के लिए पलक जिल्टा, यशिता शर्मा, आक्षी चौहान, लविशा चौहान, जानवी कायथ, यशस्वी भाऊटा, यामिनी नेगी, निवेदिता शर्मा, रिया ओल्टा, सक्षम राणा, युवराज ठाकुर, सक्षम राणा, युवराज ठाकुर, अक्षित चौहान, मृदुल ठाकुर और युगल घामटा, आर्यन चौहान को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा, एसडीएम राेहड़ू सन्नी शर्मा, हिमाचल गौरव अवार्डी मोहन सिंह चौहान, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, उपाध्यक्ष जिला परिषद सुरेंद्र रेटका अध्यक्ष किसान संघ हरीश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed