फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, him mahotsav, kinnauri, products,

Rampur Bushahar News: दिल्ली में लोगों को भा रहे किन्नौरी उत्पाद

Sun, 24 Dec 2023 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
हिम महोत्सव में किन्नौर के स्वंयसेवी समूह ने लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजधानी दिल्ली में 17 से 30 दिसंबर तक दिल्ली हाट विशेष क्षेत्र में हिम महोत्सव मनाया गया। विशाल लालिया और दीवान नेगी के अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शनी में किन्नौर के स्वयं सहायता समूह ने भी भाग लिया। महोत्सव में 35,000 दर्शकों ने पंडाल को में उत्पादों का अवलोकन किया। दीवान नेगी ने बताया कि कि हिमाचल प्रदेश हैंडिक्राफ्ट ने स्टाॅल लगाने का मौका दिया। इसमें हिमाचल के सभी जिलों को अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया है। इस अवसर पर पहली बार चरखा स्वयं सहायता समूह शोल्टी ने जेएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा हथकरघा एवं अन्य पारंपरिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। उत्सव में इंग्लैड, जर्मनी, दुबई, चीन और नेपाल से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यहां हथकरघा से बने उत्पादों की लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। उत्सव के आरंभ से ही चरखा ग्रुप के उत्पादनों की खरीदारी अच्छी हो रही है। इसमें किन्नौरी शॉल, स्टॉल, पट्टी, किन्नौरी दोहडू, 15 प्रकार के कोट की पट्टी, गर्म ऊनी सूट, मफलर, किन्नौरी टोपी, ऊनी जुराब शामिल हैं। जेएसडब्ल्यू कंपनी का उद्देश्य यह है कि चरखा ग्रुप में जुड़ी सभी महिलाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान कर सभी को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें चरखा समूह में जुड़े संस्था के प्रधान, आशा कुमारी नेगी, अंजना नेगी, सविता नेगी, रक्षा नेगी और कमलेश कुमारी नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed