फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, gas cylinder crisis in chanju

Rampur Bushahar News: चांसू पंचायत में घरेलू गैस सिलिंडर का संकट

Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड की चांसू पंचायत में बीते दो माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। इस वजह से गैस सिलिंडर के लिए हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति नहीं होने से लोग गैस सिलिंडर के लिए ग्रामीण भटकने को मजबूर हैं। विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


गौर हो कि सांगला वैली की चांसू पंचायत में बीते 20 जुलाई से गैस आपूर्ति नहीं हुई है। रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से चांसू पंचायत के गांव चांसू, रुतरंग और पुलियो-सारिंग के उपभोक्ता दिक्कतें झेल रहे हैं। सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से लोगों के लिए हर के रोजमर्रा के कार्य करने में भी खासी परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान चांसू पंचायत अनिल नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष चांसू प्रेमकांता नेगी, विद्या भारती नेगी, गंगापति नेगी, बंसी नेगी, ज्योति प्रकाश नेगी, राजकुमार नेगी, सुशांत नेगी और निमा राम नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिना रसोई गैस के लोगों के लिए घर के कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने बताया कि इंडियन ऑल कारपोरेशन को आर्डर कर दिया गया है। निगुलसरी में एनएच बंद होने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी। जल्द ही गैस आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed