{"_id":"661bd35a7fdde2a1aa0d12e3","slug":"rampur-news-fire-week-started-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-114670-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपदमकल केंद्र रोहड़ू की ओर से आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का रविवार को आगाज हो गया है। इस अवसर पर दमकल केंद्र रोहड़ू के अग्निशमन अधिकारी कृष्ण सैनी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन जवानों की ओर से मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल को एक मालवाहक जहाज में आग बुझाते समय 66 अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारी शहीद हो गए थे। इन शहीदों को याद करते हुए रविवार सुबह दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लीडिंग फायरमैन हुक्म चंद वर्मा, रमेश कुमार, फायरमैन विशेषर शर्मा, यशोद कुमार, दलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, चालक एवं पंप ऑपरेटर जीतराम , चालक सुरेंद्र सिंह नेगी, रोहित कुमार, गृह रक्षक राजेश कुमार, गृह रक्षक हवलदार गोपी चंद, मनोज कुमार, प्रेम सिंह और वफूल कुमार मौजूद रहे। दमकल केंद्र रोहड़ू के अग्निशमन अधिकारी कृष्ण सैनी ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा है कि इस दौरान दमकल केंद्र में अग्निशमन यंत्रों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।