फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, fag fare, stall, remove, bazar,

Rampur Bushahar News: फाग मेले के लिए सजीं दुकानों को प्रशासन ने हटाया

Mon, 08 Apr 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की अगुवाई में की गई कार्रवाई, दुकानों के आवंटन से नप को हुई दस लाख की आमदनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 26 से 29 मार्च तक आयोजित हुए जिलास्तरीय फाग मेले के अवसर पर सजीं दुकानों को प्रशासन ने साेमवार को हटा दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की अगुवाई में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। मेले में दुकानों को आठ अप्रैल तक सजाने के कमेटी ने निर्देश दिए थे। सोमवार को यह अवधि पूरी हो गई। इसके बाद नगर परिषद ने नेशनल हाईवे पांच पर सजी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष मेले में 110 स्टॉल सजाए गए थे। इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी तो वहीं लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद के कार्यकारी अधिक डॉ. वरुण शर्मा की अगुवाई में अधिकारी और कर्मचारियों ने मेले में सजे स्टॉलों को खाली करवाया। दिनभर स्टॉल हटाने की प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान एनएच पर सजी दुकानों में खरीदारों की भीड़ भी उमड़ी। मेला कमेटी ने तय किया है कि सोमवार शाम तक एनएच पर सजे स्टॉलों को हटा दिया जाएगा। इस वर्ष जिलास्तरीय फाग मेले के आयोजन से नगर परिषद को करीब दस लाख रुपये की आमदनी हुई है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि फाग मेले को लेकर एनएच पांच पर सजी दुकानों को हटाया जा रहा है। मेला कमेटी ने व्यापारियों को केवल आठ अप्रैल तक व्यापार करने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed