{"_id":"6526e07bf0ff925bb101e676","slug":"rampur-news-electricity-theft-case-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-6702-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिजली चोरी को रोकने के लिए बोर्ड ने दी दबिश, चार मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिजली चोरी को रोकने के लिए बोर्ड ने दी दबिश, चार मामले पकड़े
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। सब डिवीजन कोटखाई के अंतर्गत विद्युत बोर्ड ने बिजली चोरी के मामलों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान बिजली बोर्ड की टीम ने बिजली चोरी के चार मामले पकड़े गए हैं। इन मामलों में बोर्ड ने बिजली की चोरी करने वालों से करीब पचास हजार रुपये की राशि वसूल की है।
सर्दियों के मौसम में बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। ऐसे में बिजली की चोरी को रोकने के लिए विद्युत बोर्ड ने कोटखाई में चार टीमों का गठन किया है। उपमंडल के अंतर्गत चारों सेंक्शन के कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में यह टीमें गठित की गई हैं। बिजली बोर्ड की टीम लगातार क्षेत्र में दबिश देकर बिजली चोरी के मामले पकड़ रही है।
विद्युत उपमंडल कोटखाई के सहायक अभियंता वरूण धीमान ने बताया कि बिजली बोर्ड की टीमों ने कोटखाई के चार सेक्शन में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया है। टीम ने कोटखाई सेक्शन, पडारा, महासू और गुम्मा सेक्शन के अंतर्गत गांव-गांव जाकर निरीक्षण किया। इसमें चार मामले सामने आए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिजली चोरी करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।