फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, electricity, cut, darkali, panchayat,

Rampur Bushahar News: दरकाली पंचायत में 30 घंटे से बिजली गुल, हजारों लोग झेल रहे परेशानी

Sun, 09 Jun 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
पांच ट्रांसफार्मरों का जिम्मा रामभरोसे, बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत में बीते 30 घंटे से पंचायत में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं ग्रामीणों को परेशानियांं झेलनी पड़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि विद्युत बोर्ड वर्षों से व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं कर पा रहा है। इसकी वजह से क्षेत्र की जनता दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति अवरुद्ध हो गई है। गौर हो कि वर्षों से दरकाली पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। पंचायत के आठ गांवों में कई बार तो हवा के हल्के झोंके से बिजली आपूर्ति अवरुद्ध हो जाती है। ऐसे में जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में बिजली की आंख मिचोनी का खेल लगातार जारी है। मौसम का हल्का सा बिगड़ना ग्रामीणों के लिए मानो आफत बन जाता है। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे से दरकाली पंचायत में विद्युत आपूर्ति ठप है। इस वजह से ग्रामीण खासे परेशान हैं। हैरानी की बात है कि पंचायत क्षेत्र में पांच ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, लेकिन यहां एक भी स्थाई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है। विद्युत बोर्ड ने खानापूर्ति के लिए एक अस्थाई कर्मचारी की तैनाती की गई है। हालांकि दरकाली पंचायत के लिए विद्युत बोर्ड सड़क के किनारे नई लाइन बिछाई है, लेकिन चार किलोमीटर के दायरे बिजली बोर्ड ने नई लाइन में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया है। इस वजह से पुराने ढर्रे पर ही काम चल रहा है। आलम यह है कि कई खंभे गिर चुके हैं और नए बिछाए गए बिजली की तार भी टूट चुके हैं। इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड से समस्या के समाधान की मांग की है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके।

कोट्स

तकलेच के केटू गांव के समीप शनिवार दोपहर के बाद एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया था। इसके कारण समस्या पेश आई है। लाइनों को दुरूस्त किया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विनीत नेगी, कनिष्ठ अभियंता,विद्युत बोर्ड तकलेच

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed