{"_id":"65abb04c0ac105dfef0f48c6","slug":"rampur-news-electricity-association-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-11220-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों को जल्द मिले स्नो किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों को जल्द मिले स्नो किट
विज्ञापन
एचटी, एलटी लाइनों की मरम्मत के लिए गुणवत्तायुक्त उपकरण करवाएं मुहैया : नेगी
विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत बोर्ड प्रबंधन विद्युत तकनीकी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। बोर्ड की तकनीकी कर्मचारी संघ रामपुर इकाई ने प्रबंधन से बर्फबारी प्रभावित इलाकों में तैनात तकनीकी कर्मचारियों को जल्द स्नो किट उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके अलावा संघ ने विद्युत लाइनों में इस्तेमाल होने वाले उत्तम किस्म के उपकरण मुहैया करवाने और अन्य मांगें प्रबंधन से उठाई है। संघ ने बोर्ड के अधीक्षण अभियंता को मांग पत्रसौंप कर पूरा करने की गुहार लगाई है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई रामपुर की मासिक बैठक शनिवार को रामपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल नेगी ने की। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न अतिमहत्वपूर्ण मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि बर्फबारी वाले इलाकों में स्नो किट के नाम पर बोर्ड प्रबंधन महज खानापूर्ति कर रहा है। उन्होंने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को स्नो किट मुहैया करवाने की मांग की। इसके अलावा फिल्ड कर्मचारियों की कन्फर्मेशन तुरंत करवाने, कर्मचारियों की डीपीसी जल्द करवाने, शिफ्ट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को आवास वरिष्ठता सूची के बजाय तुरंत उपलब्ध करवाने, सेक्शन और सब स्टेशनों में स्वच्छ पेयजल और पेयजल की व्यवस्था करने, एचटी और एलटी लाइनों में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की गुणवत्ता उत्तम किस्म की उपलब्ध करवाने, विद्युतीकरण के अंतर्गत तकनीकी फिल्ड कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने और कर्मचारियों को शिफ्ट अलाउंस प्रदान करने जैसी मांगें उठी। इसके अलावा बोर्ड में खाली पड़े एएलएम और टीमेट के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई। बैठक के बाद इकाई के पदाधिकारियों ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को मांगपत्र सौंपा और जल्द उचित कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर इकाई सचिव सोजू राम, रामकृष्ण शर्मा, रमेश चंद, प्यारे लाल, केदार सिंह, ठाकुर सेन, निहाल सिंह, छोडूब छेरिंग, सुनील कुमार, विप्लव ठाकुर और रोशन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।