{"_id":"651071567a7da882a60f7536","slug":"rampur-news-duttnagar-win-overall-champion-award-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5902-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में आयोजित खंड स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में दत्तनगर स्कूल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभा ने दमखम दिखाया।
समापन समारोह में रामपुर परियोजना के सीजीएम डॉ. विवेक शरीन और डीजीएम रोशन लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभागियों को बधाई दी। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को नवाजा और उनकी हौसलाअफजाई की। वॉलीबाल में किन्नू स्कूल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
सराहन स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में कन्या स्कूल रामपुर ने पहला और नोगली ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो में दोफदा ने पहला और गानवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में दत्तनगर विजेता और धारगौरा स्कूल उपविजेता बना। योगा में गानवी ने पहला और धारगौरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में डंसा ने पहला और दत्तनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में नोगली ने पहला और ज्यूरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में दत्तनगर स्कूल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
तकलेच स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में कन्या स्कूल रामपुर ने पहला और दत्तनगर दूसरे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक में रामपुर प्रथम और दत्तनगर द्वितीय स्थान पर रहा। वाद्ययंत्र में कन्या स्कूल रामपुर ने पहला और दत्तनगर दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में रामपुर ने पहला और तकलेच ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में मंच का संचालन डीपीई विशेषर भलैक ने किया। इस मौके पर खंड प्रभारी प्रीतम ठाकुर, देवेंद्र लक्टू, चंद्र बदरेल, सुधीर, सुभाष रांझा, उपप्रधान दत्तनगर जॉनी कायथ सहित कई अन्य मौजूद रहे।