फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, duttnagar, win cricket tournament

Rampur Bushahar News: केवली को हराकर दत्तनगर ने जीता क्रिकेट खिताब

Wed, 29 May 2024 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा
विज्ञापन


सचिन प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, अनुराग चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चतरखंड क्रिकेट क्लब ब्रांदली की ओर से ब्रिज व्यू स्टेडियम ब्रांदली खड्ड में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा पर दत्तनगर की टीम ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में दूर-दूर से पहुंची टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला डीवाईएससी दत्तनगर और ब्राइट स्टार केवली टीम के बीच खेला गया। केवली ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 82 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी दत्तनगर की टीम ने चार विकेट खोकर 8.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। इसमें सचिन ने शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा अनुराग को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विक्की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर बिज्जू चुने गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी सुंदर कपूर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम को 50,000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायक राम पौंड, उपाध्यक्ष लक्की चौहान, सहसचिव सन्नी पालसरा, कोषाध्यक्ष अनिल बिष्ट, सहकोषाध्यक्ष सुनील पौंड, मुख्य सलाहकार जोगेंद्र पालसरा, मीडिया प्रभारी मोनू बिष्ट और पंकज पौंड सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed