{"_id":"654ccf340c519a467b08fb4b","slug":"rampur-news-duttnagar-kinnaur-news-sports-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7990-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डीएवी दत्तनगर में खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डीएवी दत्तनगर में खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में दो दिवसीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन की खेल प्रतियोगिता में सहायक अधीक्षक शिवानी और दूसरे दिन वीरवार को अवेरी पट्टी के कर्नल योगेश डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा और उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर छात्रों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। कार्यक्रम का आगाज डीएवी गान और सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कृष्ण नृत्य, योग प्रदर्शन और पीटी डिस्पले की आकर्षक प्रस्तुतियों से मुख्यातिथि और दर्शकों का मन मोहा। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल दिवस के पहले दिन कक्षा तीन से कक्षा पांच के छात्रों ने दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद मेडिसिन बॉल जैसे खेलों में भाग लिया। दूसरे दिन कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों ने रेस, रिले रेस, लंबीकूद, ऊंची कूद, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो खेलों में दमखम दिखाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को नवाजा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ता चौहान ने मुख्यातिथि, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत किया। इस मौके पर सतलुज जल विद्युत परियोजना के एजीएम रोशन, डीएवी कुमारसैन के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।