फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dodra kwar, road, opening, work, started,

Rampur Bushahar News: हिमपात से अवरुद्ध डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग

Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने दो सप्ताह में मार्ग को बहाल करने का रखा लक्ष्य, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र का जिला मुख्यालय से कटा है संपर्क, लोगों को आवाजाही में आ रही परेशानिय
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बर्फबारी के बाद करीब एक महीने से बंद डोडरा क्वार-रोहडू़ सड़क को बहाल करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। मौसम साफ रहा तो दो सप्ताह में मार्ग को बहाल करने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है। सड़क बंद होने के कारण डोडरा क्वार उपमंडल का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कटा हुआ है। इस वजह से खासकर मरीजों को उपचार के लिए रोहडू़ और शिमला पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने ड़क को बहाल करने के लिए दोनों ओर से मशीनें तैनात कर दी हैं। चांशल घाटी पर आजकल भी मौसम खराब होने के कारण हल्की बर्फबारी हो रही है। पहले से ही चांशल में चार फुट तक बर्फ जमा है। खराब मौसम के कारण मार्ग को बहाल करने में अधिक समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के लिए दो सप्ताह का समय निर्धारित किया है। हालांकि इस बार कम बर्फबारी के कारण विभाग को बीते सालों की तुलना सड़क खोलने में कम समय लगेगा। डोडरा क्वार सड़क हर साल दिसंबर से मार्च तक हिमपात के दौरान वाहनों के लिए बंद हो जाती है। इस बार कम हिमपात के कारण फरवरी के पहले सप्ताह से वाहनों के लिए सड़क बंद हुई थी। सड़क बंद होने के बाद डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों को सड़क पर पहुंचने के लिए सात से आठ घंटे तक वाया धौला पैदल सफर करना पड़ता है। इसके बाद उत्तराखंड के नैटवाड़ से बस में शिमला तक पहुंचने के लिए पूरा दिन सफर करना पड़ता है। इस साल सड़क बंद होने के बाद पिछले सप्ताह डोडरा क्वार से गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचाया गया था। कई बार मजबूरी में लोगों कोकई मरीजों को पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर का सफर तय करके मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

कोट्स
डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने के लिए दोनों ओर से मशीनें तैनात कर दी गई हैं। सड़क को बहाल करने के लिए दो सप्ताह के समय का लक्ष्य रखा गया है। चांशल घाटी पर आजकल मौसम खराब होने पर हल्का हिमपात हो रहा है। मौसम साफ रहा तो शिवरात्रि से पहले सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन

नरेंद्र नायक, एसडीओ डोडरा क्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed