{"_id":"65f9822effca8360ae0f00cf","slug":"rampur-news-disaster-management-workshop-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113651-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा प्रबंधन के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा प्रबंधन के सिखाए गुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के सौजन्य से उपमंडल अधिकारी कार्यालय भावानगर में मंगलवार को एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा एप संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां पर जागरूक किया, जिससे आपातकालीन स्थिति में बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सके। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी कार्यशाला में गहनता से विचार-विमर्श किया गया। उपमंडल अधिकारी भावानगर विमला वर्मा ने कार्यशाला में विचार व्यक्त किए और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ शबनम मेहता, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।