फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, deputy cm, announced, irrigation, scheme, for, theog,

Shimla: मुकेश ने किया वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, बोले- निरथ बांध से 28 पंचायतों को मिलेगा पानी

Fri, 23 Jun 2023 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को कुमारसैन में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में यह बात कही। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुमारसैन बस अड्डा को एक माह के भीतर लोगों को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
rampur news, deputy cm, announced, irrigation, scheme, for, theog,
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निरथ बांध से ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 28 पंचायतों को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को कुमारसैन में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में यह बात कही। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुमारसैन बस अड्डा को एक माह के भीतर लोगों को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इस वर्ष करीब 500 बसों के बेड़े को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब जो नई बसें आएंगी, उनमें से ठियोग क्षेत्र को भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 315 करोड़ रुपए की कुर्पण पेयजल योजना के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार ने 13 करोड़ रुपए जारी किए हैं। अगले साल तक इस योजना का लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ठियोग बस अड्डा के लिए भी 13 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया है और जल्द ही प्रदेश की सभी महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह चरणबद्ध तरीके से दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अपनी सभी 10 गारंटियों को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज का दिन प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज पूर्व मुख्यमंत्री रवीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण सैंज में किया गया है। इससे उनकी जयंती हमेशा के लिए यादगार बन गई है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। इस दौरान लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर एक संस्था चलाई जाएगी। इसके माध्यम से शिक्षा और अध्ययन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने को जो प्रयास जरूरी होंगे वो किए जाएंगे। उन्होंने श्री कोटेश्वर महादेव परिसर में बने मंच के निचले हिस्से में जिम खोलने के लिए बजट का प्रावधान करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोगों को अपने परिवार की तरह प्यार करते थे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए लोगों की सेवा के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक रामपुर नंद लाल, विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, अध्यक्ष जिला परिषद चंद्र प्रभा नेगी, अध्यक्ष हिमाचल वेलफेयर फाउंडेशन अतुल शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र मोहन,कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed